फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू का खतरा बरकरार, नए मामले आ रहे लगातार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एक बार फिर डेंगू के पांच नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 263 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जीएमसी अस्पताल में डेंगू टेस्टिंग प्रक्रिया को भी बढ़ाया गया है। इसके चलते अब रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। मौजूदा समय तक जीएमसी में 1954 डेंगू के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 263 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। इसमें मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार आदि बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर व ग्रामीण क्षेत्राें में विभाग की टीमें लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इस संदर्भ में डीएमओ गोपाल दास ने बताया कि मौजूदा समय में रोजाना डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से लगातार डेंगू से लोगों को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शहर में पिछले 13 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, उसके चलते शहर में जगह जगह लगे कचरे के ढेर कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, वहां विभाग की टीमें जाकर फॉगिंग करने के साथ ही वहां के लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें