फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलोक आश्रम रामनगर में 133वां वार्षिक सात्विक महाविष्णु यज्ञ शुरू

विज्ञापन
रामनगर में आयोजित महायज्ञ में हिस्सा लेते रामनगर के निवासी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। शिवलोक ट्रस्ट यज्ञ समिति ने शिवलोक आश्रम रामनगर में 133वें वार्षिक सात्विक महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया। समिति सदस्यों ने कहा कि हर साल महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार श्री श्री 1008 पूज्य महात्मा बलराज जी भारती योगाचार्य की स्मृति में विश्व शांति एवं लोक मंगल के लिए इस यज्ञ की शुरूआत रविवार 7 नवंबर को की गई। जो 14 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगा। इसके पहले दिन रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। जबकि, दूसरे दिन सोमवार को यज्ञ की शुरूआत की गई है। इसके लिए यज्ञ स्थल पर 10 हवन कुंड बनाएं गए हैं। इसमें महिलाओं के भाग लेने पर मनाही है।
यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी भाग लेते हैं। जिनके रहने व खाने, आदि का प्रबंध आश्रम की ओर से किया गया है। इस अवसर पर प्रतिदिन शाम को विद्वानों की ओर से धार्मिक प्रवचन, कथा-वार्ता, सत्संग, आदि आयोजित किए जाएंगे।

रामनगर में आयोजित महायज्ञ में हिस्सा लेते रामनगर के निवासी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें