फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर होगा वार्षिक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वार्षिक शतचंडी महायज्ञ हर वर्ष की तरह जनवरी 2022 में मकर संक्रांति पर आयोजित होगा। यज्ञ को सफल बनाने को लेकर प्रधान राकेश दुबे की अध्यक्षता में यज्ञ समिति ने बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी को कटड़ा के दुर्गा भवन परिसर में 51 पंडित हवन का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन

इस शतचंडी महायज्ञ में 15 जनवरी को कन्या पूजन के साथ ही पूर्णाहुति डालेंगे। उसके उपरांत उपस्थित भक्तों में प्रसाद बांटा जाएगा। इससे पहले पवित्र यज्ञ का आयोजन नगर के बुजुर्गों की ओर से मां वैष्णो देवी के भवन परिसर में किया जाता था। समय के साथ जैसे ही मां वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी शुरू हुई, वर्ष 1980 में इस पवित्र यज्ञ का आयोजन कटड़ा में शुरू हुआ। जो वर्तमान में भी लगातार जारी है।
यज्ञ आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य देश के साथ जम्मू-कश्मीर की सुख शांति और मां वैष्णो देवी की आराधना करना है। समिति के सदस्यों ने फैसला लिया कि आगामी मंगलवार को कन्या पूजन के साथ ही प्रसाद वितरण कर यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर कार्य शुरू करेंगे। इस दौरान कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। बैठक में सदस्य अजीत कुमार शर्मा, श्याम लाल परोच, राजेंद्र मेंगी, पंडित देवदत्त शर्मा, अशोक कुमार, संजय अरोड़ा, संजय गोल्डी, राकेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें