भद्रवाह में आयोजित मैराथन में हिस्सा लेने वाले बच्चे व युवा
- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन और भद्रवाह विकास प्राधिकरण के सहयोग से हाफ मैराथन का आयोजन किया।
पर्यटन मंत्रालय के सपोर्टिव एंड इंडिया टूरिज्म दिल्ली के सौजन्य से आयोजित इस मैराथन को तेलीगढ़ रिजॉर्ट से भारत पर्यटन दिल्ली के सहायक निदेशक संदीप शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। तेलीगढ़ से थनाला के बीच आयोजित इस दौड को पांच, 10 और 21 किमी के तीन हिस्सों में बांटा गया था। इसमें मुंबई और अहमदाबाद के 30 लोगों समेत कुल 50 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कोरोना एसओपी का विशेष ध्यान रखा गया था।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसी कई और परियोजनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन विद अमेजिंग भद्रवाह टूरिज्म एसोसिएशन ने सहायक मेजबानी की भूमिका निभाई। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के एडी बटोत उमेश शान, एडीसी भद्रवाह राकेश कुमार, डीडीसी अध्यक्ष धनंतर कोतवाल, भद्रवाह विकास प्राधिकरण के सीईओ नवदीप वजीर व अन्य उपस्थित रहे।
Half merathan
Half merathan