फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रबंधक कमेटी चुनाव : निर्विरोध चुने गए दस उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर में 27 जून को होने वाले डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव केवल एक सीट पर ही होगा। बाकी की दस सीटों पर चुनाव नहीं होगा, क्योंकि दस उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव के लिए करीब 17 लोगों ने नामांकन भरा था, लेकिन अंतिम तारीख तक ज्यादातर लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं। वहीं प्रशासन की टीम ने एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए काम को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए मई में अधिसूचना जारी की गई थी और एसीआर के नेतृत्व में पहले मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू किया गया था। मतदाता सूची के तैयार होने के बाद 28 मई से नामांकन की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया। एक एक कर लोगों ने मतदान करना शुरू कर दिया। चार जून तक कुल 17 लोगों ने नामांकन दाखिल कर दिया गया था और सात जून को नामांकन वापस लेने की तारीख निर्धारित की गई थी।
सात जून को ज्यादातर लोगों ने नाम वापस ले लिए और दस लोग निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं अब केवल एक सीट पर ही चुनाव होने हैं। इसके लिए दो उम्मीदवार हैं। 27 जून को उधमपुर सी- सीट के लिए मतदान होगा और इस सीट के लिए जसवंत सिंह और ओपिंद्र सिंह सिद्धू आमने-सामने होंगे। उधमपुर के 11 हल्कों में कुल 2133 मतदाता हैं। इनमें से 1098 पुरुष और 1035 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

ये चुने गए निर्विरोध
जसपाल सिंह (गढ़ी), जसविंद्र सिंह (गढ़ी), इंद्र सिंह (रैंबल), मनमीत सिंह (रख बड़ाली), सुरजीत सिंह (ओमाड़ा मोड़), नरदीप सिंह (रख बड़ाली), रनबीर सिंह (जेल रोड), हरविंद्र सिंह (आदर्श कालोनी), गुरमीत सिंह जोश (सुभाष नगर), उपिंद्र सिंह (कुद)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें