फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल और लोकल रूट पर बंद हो सरकारी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर सहित कई जिलों में आरटीसी बस सेवा शुरू होने का आल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने विरोध करना शुरू कर दिया है। उधमपुर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हुई बैठक में सरकार को लोकल रूट पर आरटीसी बस सेवा जल्द बंद करने की बात कही है। ऐसा नहीं होने पर खुदकुशी और शहर को जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान रशपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 95 नई बसें चलाकर ट्रांसपोर्टरों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। जब तक यह बसें इंटर स्टेट चल रही थी तो उनको कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अब इनको अंतर जिला और लोकल रूट पर चलाना शुरू कर दिया है। इससे ट्रांसपोर्टरों का काम प्रभावित होने लगा है। आने वाले दिनों में सरकार की और बसें चलाने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो निजी ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। दो वर्ष पहले उधमपुर में 20 निजी बसें खरीदी गई थीं। कोरोना संकट के बाद एक वर्ष तक यह बसें बस अड्डे पर खड़ी रहीं। अब जब थोड़े हालात ठीक होने लगे तो सरकार ने आरटीसी की बसें चलाकर उनका काम खत्म करने की योजना तैयार कर दी है।
उन्होंने बताया कि कुछ महीनों के अंदर ही सरकार ने टोकन की कीमत दोगुनी कर दी है। अब हालात यह बन गए हैं कि बैंक की किश्त देना भी मुश्किल होने लगा है। मांग है कि बनिहाल रूट के साथ ही लोकल रूट पर तुरंत आरटीसी की बसों को बंद किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में उधमपुर में चक्का जाम करने के साथ खुदकुशी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को मिनी बस आपरेटर यूनियन ने भी समर्थन दिया है और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें