फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में चार लोग पाए गए संक्रमित, दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुधवार को कुल चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब भी रहे हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 33 सक्रिय मामले शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला में कोरोना संक्रमण के नए मामलों को लेकर काफी कमी आई है। हालांकि बीच में कभी उतार चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। किसी दिन एक भी मामला नहीं पाया जा रहा है, तो कभी चार से पांच मामले देखने को मिल रहे हैं। हालांकि अगस्त महीना शुरू होने के साथ ही जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में कमी आ गई थी। लेकिन अब फिर से बीते कुछ दिनों से राहत मिल रही है।
रविवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। सोमवार को चार लोग कोरोना संक्रमित पाए। मंगलवार को एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। वहीं, अब बुधवार को फिर से चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11373 हो गए हैं। इनमें से 11203 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 33 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें