फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतैनी में दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के समीपवर्ती सतैनी इलाके में सोमवार को दो बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोपहर बाद दो बजे जगानू मोड़ से शहर की तरफ आ रही बाइक (जेके14डी-9376) की अन्य बाइक (जेके14एच-4663) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लेकर व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान मुकेश कुमार (21) पुत्र विनोद कुमार निवासी रौन, अमन कुमार (25) पुत्र सोम कुमार निवासी नौन, करतार चंद (57) पुत्र फराटु राम निवासी कावा और उमेश शर्मा पुत्र राम प्रकाश निवासी सैलां तालाब के रूप में हुई है। उमेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें