फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गीतों से जगाया कोरोना से बचने की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जम्मू की ओर से पंचैरी में एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें पंचायत चुलना के सरपंच कुलदीप कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसमें लोगों को लोक गीतों के माध्यम से कोरोना से बचने और कोविड एसओपी का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक विंग जम्मू और जिला सूचना केंद्र के कलाकार मोहेंद्र पंचैरवी, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार ने देशभक्ति और लोक गीत प्रस्तुत कर जागरूकता की अलख जगाई। स्थानीय कलाकार संजय कुमार और ऋतिक डोगरा ने भी थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए विभाग की सराहना की। इस मौके पर शिक्षक अशोक कुमार, नायब सरपंच विजय कुमार, पंच सुदर्शन कुमार, सुदेश शर्मा, सुरेंद्र खजूरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें