फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के पांच नए मामले, नौ ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी के संपर्क में रहने पर करीब 30 लोगों का पता लगाकर सबको होम क्वारंटीन कर दिया है। इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। दो दिन के अंदर जिले में कुल 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। अचानक कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही प्रशासन की भी चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जिले में करीब दो महीने से लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। हालांकि अब दो दिन से अचानक मामले बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में लोग कोरोना केे मात देने में कामयाब भी हो रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कुल दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। करीब दो महीने के बाद ही अचानक इतने अधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं शनिवार को कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने की जब लोगों को सूचना मिली तो सबने राहत की सांस ली। दो दिन में 15 ही लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 4256 मामले हो गए हैं। इनमें से 4175 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 23 सक्रिय मामले बचे हैं और इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 123 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें