फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना के पांच मामले शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है और न ही किसी ने महामारी को मात दी है। लगातार कम हो रहे सक्रिय मामलों से स्वास्थ्य विभाग को राहत मिल रही है। उधमपुर में मौजूदा समय में पांच मामले शेष हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। हालांकि बीच में कुछ दिन ऐसे निकल रहे हैं, जब कुछ मामले सामने आ रहे हैं। चार दिन पहले बाहरी राज्य से लौटे दो लोगों सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लेकिन इसके बाद एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11406 हो गए हैं। इनमें से 11264 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब पांच सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें