फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने दौड़ लगाकर फिट रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई। बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में उपस्थित नगर समिति रामनगर के अध्यक्ष मक्खन लाल ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी खुशाल गुप्ता, एसडीएम गोपाल सिंह, एसडीपीओ रामनगर डॉ. भीम दुबे, तहसीलदार श्री नाथ सुमन, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, ईओ अनीश गंडोत्रा ने भी मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय रामनगर से शुरू हुई फिट इंडिया फ्रीडम दौड इंडोर स्टेडियम रामनगर में आकर संपन्न हुई। इसमें क्षेत्र के लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने और अपने दैनिक जीवन में फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। एसडीपीओ ने भाग लेने वाले युवा क्लबों को फिटनेस गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया और आगामी कार्यक्रमों में पुलिस विभाग का सहयोग बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
जिला युवा अधिकारी खुशाल गुप्ता ने भी युवाओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व गुणों के विकास में नेहरू यूवा केंद्र की भूमिका पर अपने विचार रखे। अंत में यूथ क्लब के बीच खेल सामग्री किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अनिल कुमार एवं भारती की देखरेख में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें