चिनैनी। कस्बे में बिजली चोरी रोकने के लिए वीरवार को विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जगह दबिश देने के साथ अवैध कनेक्शन काटे गए वहीं, लोड भी बढ़ाया गया। इसके अलावा 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार को बिजली विभाग के जेई अक्षय कुमार और अरुण गुप्ता के नेतृत्व ने चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर बिना अनुमति के लगाए गए बिजली के उपकरण हटाए गए और लोड बढ़ाया गया। वहीं, बिजली चोरी करने वालों के अवैध कनेक्शन काट कर 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर टीम मेें अर्जन सिंह, देस राज, राज कुमार, लेख राज, रत्न चंद, राज सिंह, बदेल चंद आदि मौजूद रहे। विभाग की टीमों ने कुद व मानतलाई इलाके में भी अभियान चला कर अवैध कनेक्शन काटे हैं।