फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH जाम होने से उधमपुर में परेशानी

Mon, 23 Mar 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर उधमपुर से पत्नीटाप के बीच समरौली और खैरी में जाम लगने का असर नगर में भी रहा। बाईपास और जम्मू उधमपुर मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सुबह से गाड़ियाें का जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन


जम्मू से घाटी के लिए गाड़ियां रवाना होने से जैसे ही जखैनी के आगे सिंगल रोड हुआ कि गाड़ियां रेंगने लगी। हजारों की संख्या में गाड़ियां एक साथ निकलने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई।

जबकि ट्रकों की भी लंबी कतारें घाटी की तरफ जाती रही। खैरी और समरौली के पास सिंगल लेन होने से भी आवाजाही प्रभावित रही। इस क्षेत्र में ग्रेफ के कर्मचारी दो तरफ से हाईवे खोलने के लिए प्रयासरत रहे।
विज्ञापन


बाईपास से ही अधिकतर गाड़ियां रवाना की गई। जखैनी चौक, फ्लाटा, बट्टल बालियां क्षेत्र में इसके बाद फ्लाटा, मांड के पास भी जाम की स्थिति पैदा हुई। जाम खुलाने के लिए ट्रैफिक और पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

दोपहर एक बजे के करीब जाम की स्थिति में सुधार हो पाया। रविवार होने के कारण नगर के अन्य मार्ग पर स्थिति सामान्य रही, लेकिन हाईवे से गुजरने वाले नगर के वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें