फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम छोड़ हड़ताल पर रहे डाक्टर

Sat, 28 Feb 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों को स्वाइन फ्लू से बचाव करने के लिए जरूरी वैक्सीन व मास्क नहीं मिलने पर शुक्रवार को काम छोड़ हड़ताल कर दी।
विज्ञापन


मेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले की गई हड़ताल शामिल डाक्टरों ने तकरीबन दो घंटे तक कामकाज ठप रखा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

एसोसिएशन के प्रधान अब्दुल हमीद भट्ट ने कहा कि अस्पताल में रोजाना कई प्रकार के मरीज आ रहे हैं, लेकिन स्टाफ के सदस्यों को अभी तक वैक्सीन व मास्क की सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन


इसके कारण डाक्टरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डाक्टरों के प्रति भी लापरवाही बरत रहा है। जो कि खतरे कम नहीं है। डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाप की हड़ताल से मरीजों को दरबदर होना पड़ा और हड़ताल खत्म होने का इंतजार करते रहे।

काफी देर बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर परमिंदर सिंह ने आश्वासन दिया कि स्टाफ के सभी सदस्यों को जरूरी चीजें मुहैया करवा दी जाएंगी।

इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौटे। डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाप ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अस्पताल प्रशासन ने उनके साथ लापरवाही बरती तो फिर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें