फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवकॉम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डिवकॉम जम्मू डॉॅ. राघव लंगर और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने दच्छन का दौरा किया। इस दौरान होंजड़, कियाड़ और उपमंडल पाडर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर एडीजीपी पुलिस मुकेश सिंह और डीडीसी अध्यक्ष पूजा भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और लोगों को रोजगार के लिए विशेष पैकेज देने और जल्द पुनर्वास करने का आश्वासन दिया। डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर और पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने मंडलायुक्त जम्मू को स्थिति की जानकारी दी गई। डीडीसी अध्यक्ष ने सोंदर में बैठक के दौरान मंडलायुक्त से होंजड़ के प्रभावित ग्रामीणों को दूसरे स्थान पर बसाने की अपील की। डिवकॉम ने बताया कि डीसी स्वयं प्रभावितों के पुनर्वास कार्य को देख रहे हैं। इसके अलावा समस्याओें को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें