फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर भक्तों को मिलेगा साफ-सुथरा यात्रा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। सात अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर भक्तों को आकर्षित करने और उचित सुविधाएं मुहैया करवाने की श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कमर कस ली है। रविवार को बोर्ड के सीईओ रमेश कुुमार ने यात्रा मार्ग का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रा मार्ग को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को बार्ड के सीईओ ने यात्रा मार्ग का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने बाणगंगा मार्ग का दौरा कर स्रान घाटों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। पवित्र बाणगंगा नदी के साथ ही मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देने और तीर्थ क्षेत्र में संपूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देने पर जोर दिया। इसके बाद दर्शनी ड़योड़ि, आर्दकुवारी, ताराकोट मार्ग और यात्रा पंजीकरण काउंटरों पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वहीं, बोर्ड के कैटरिंग आउटलेट्स पर चौबीस घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्वच्छता, चिकित्सा और विशेष फास्ट रिलेटेड फलहार उपलब्ध करने के लिए कहा। बाद में कोविड एसओपी के दिशानिर्देशों के संबंध में सभी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें