फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईटी शिक्षकों के लिए लागू हो स्थानांतरण नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन की बैठक का आयोजन रविवार को कृष्णा पैलेस में हुआ, जिसमें सभी शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर चर्चा की और सरकार से जल्द मांगों को पूरा कर राहत प्रदान की। आरईटी शिक्षकों ने बताया कि कई वर्षों से ट्रांसफर पालिसी को लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन प्रदेश प्रधान विनोद शर्मा और जिला प्रधान लेख राज के नेतृत्व में हुआ। जिला प्रधान ने कहा कि अभी तक कई शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की राशि नहीं मिली है। इसके कारण शिक्षक बहुत ज्यादा परेशान हैं। पुरानी पेंशन योजना को भी कई बार मांग करने के बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है। नई पेंशन योजना के लागू होने के कारण कई सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। अगर सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू कर देती है तो उनको बहुत ज्यादा लाभ होगा। आरईटी शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पालिसी को भी लागू नहीं किया जा रहा है।
इसके कारण शिक्षक कई वर्षों से एक ही स्कूल में नियुक्त होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई सरकारी शिक्षकों को समय पर वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों की आर्थिक परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई जोन में शिक्षा विभाग की तरफ से मिड-डे-मील की राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण शिक्षकों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुखदेव सिंह सुंबरिया, शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, अशोक सेठ, प्रीतम गोस्वामी, चैन सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें