फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविकानगरी का बाजार सोमवार को भी खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली व अन्य त्योहारों के दौरान देविकानगरी का बाजार सोमवार को भी खुलेगा। जिला प्रशासन की तरफ से इसकीअनुमति दे दी गई और व्यापार मंडल ने इसके बारे में दुकानदारों को सूचित कर दिया है। प्रशासन ने चार नवंबर तक हर सोमवार को दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इसके बाद पहले की तरह सोमवार को नागा रहेगा और दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच दुकानें सुबह सात से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति मिलने के बाद दुकानदारों ने बहुत ज्यादा राहत महसूस की है। लेकिन सोमवार को नागा के दिन दुकानों को बंद रखने के आदेश को लेकर दुकानदार बहुत ज्यादा परेशान थे। दुकानदार लगातार व्यापार मंडल के साथ संपर्क कर सोमवार को दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने डीसी इंदु कंवल चिब के साथ संपर्क किया और डीसी ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। डीसी ने चार नवंबर तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इस दौरान चार सोमवार आएंगे और इन सोमवार को नागा नहीं होगा।
दुकानदार बिना किसी परेशानी के दुकानें खोल कर काम कर सकेंगे। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि नवरात्र के साथ त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और बाजार में रौनक लौटी है। इससे पहले दुकानदारों को कोरोना संकट के कारण बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। सोमवार को दुकानें खुलने पर नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी। त्योहारों और शादियों के सीजन में लोग भी बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं और सोमवार को बाजार के बंद होने पर लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब चार नवंबर तक हर सोमवार को बाजार खुला रहेगा और लोग खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें