फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच देविका और नैनसू में बैसाखी मेला आज से, सजी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पवित्र देविका नगरी और नैनसू तीर्थ स्थल पर तीन दिवसीय बैसाखी मेला 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 16 अप्रैल तक मेले को लेकर प्रशासन व मेला समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरे क्षेत्र को सजाया गया है। देविका नगरी में रौनक चरम पर है। झूले, खिलौने, गुब्बारे, बांसुरी, आकर्षक स्टेशनरी, मिट्टी के बर्तन, शोपीस और अन्य आकर्षक वस्तुओं सहित खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों के लिए खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। कोरोना काल के बाद इस बार मेले में झूले उत्साह बढ़ाएंगे।
मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले का शुभारंभ उपायुक्त करेंगे। सोमवार को लोगों में खासा उत्साह दिखा। लोगों का कहना है कि बैसाखी मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह स्थानीय व्यापार और सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


मेले में व्यापार करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी पहुंचे हैं। मेहंदी लगाने, टैटू बनाने, सिंदूर बेचने, बर्तन व आकर्षक उपहार, गुलदस्ते, शोपीस तैयार करने वाले कारीगरों ने एक दिन पहले ही काम शुरू कर दिया। मध्य प्रदेश, पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़, जम्मू सहित दूरदराज क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने दुकानें लगाई हैं। इससे रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पानी व खाने के स्टाल लगाए गए हैं।

सुरक्षा व सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
आयोजन में तहसीलदार जय सिंह मुख्य रूप से भूमिका निभा रहे हैं जबकि मुख्य बागवानी अधिकारी बीबी गुप्ता सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन व मेला समिति द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। कूड़ेदान की व्यवस्था जगह-जगह की गई है ताकि लोग इधर-उधर गंदगी न फैलाएं। देविका की सुंदरता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति नदी के आसपास गंदगी न फैलाए। वाहनों के लिए पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैनात की है।
कई वर्षों से मेले में आ रहे हैं लेकिन इस बार व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हैं। उम्मीद है कि इस बार अच्छा व्यापार होगा।
- संजय, टैटू आर्टिस्ट, राजस्थान।

देविका नगरी का माहौल धार्मिक है। लोग सहयोग कर रहे हैं जिससे काम करने में आसानी होती है। अंबाला से दो दिन पहले आए हैं, अभी तक किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, दुकानदार।

मध्यप्रदेश से लंबा सफर तय कर रविवार को पहुंचे हैं। मेला रोजगार का बड़ा माध्यम है और भीड़ हर साल आकर्षित करती है। सिंदूर लेकर हर बार यहां आते हैं।
-
राजकुमारी

हम यहीं से है और पहली बार मेले में व्यापार कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी काम अच्छी तरह चले।
-
अर्जुन कुमार, स्थानीय व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें