फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में विश्व स्तरीय होगा मां वैष्णो देवी का अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय, वेब पोर्टल का शुभारंभ कर मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्राइन बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय देवी संग्रहालय की स्थापना की दिशा में कदम उठाते हुए वेब पोर्टल का शुभारंभ किया है। यह पहल श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की 76वीं बैठक में दी गई मंजूरी के बाद शुरू की गई है।
पोर्टल का उद्देश्य दुनिया भर के विद्वानों, इतिहासकारों, वास्तुकारों, संग्रहालय विशेषज्ञों और आध्यात्मिक साधकों को साझा मंच प्रदान करना है। बोर्ड ने आगामी संग्रहालय की परिकल्पना, डिजाइन और विषयवस्तु को अंतिम रूप देने के लिए विशेषज्ञों से सुझाव, विषयगत प्रस्ताव और अभिलेखीय संदर्भ आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसमें डिजिटल प्रतिष्ठान, इंटरैक्टिव गैलरी, लाइट एंड साउंड शो और सुविचारित विषयगत प्रदर्शनियों का समावेश होगा। यह केंद्र न केवल मां वैष्णो देवी की शाश्वत विरासत को प्रस्तुत करेगा बल्कि पवित्र तीर्थस्थल के इतिहास, यात्रा के विकास और शक्ति पूजा के दर्शन का व्यापक दस्तावेजीकरण भी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें