फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू के छात्रों ने दिल्ली में एआई समिट में जाना भविष्य का विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेवलपर्स और उद्यमियों से संवाद किया, पूर्व छात्र का स्टार्टअप बना आकर्षण
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमबीडीयू) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के 34 छात्रों के एक दल ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित एआई समिट 2026 में हिस्सा लिया। छात्रों ने भविष्य का विज्ञान जाना। शैक्षणिक और औद्योगिक एक्सपोजर विजिट के हिस्से के रूप में आयोजित दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे वैश्विक बदलाव से रूबरू कराना था।
समिट के दौरान छात्रों ने विभिन्न तकनीकी दिग्गजों, उभरते हुए स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थानों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का भ्रमण किया। यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए व्यावहारिक शिक्षण मंच साबित हुई, जहां उन्होंने सीधे डेवलपर्स और उद्यमियों से संवाद किया। छात्रों ने समझा कि कैसे जटिल एआई समाधानों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के समाधान के लिए डिजाइन और स्केल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे का सबसे गौरवपूर्ण क्षण विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र दुर्गेश सत्यम के साथ संवाद रहा। दुर्गेश ने एआई स्टार्टअप सुपिस्ता प्रदर्शित किया। उन्होंने दिखाया कि कैसे''एजेंटिक एआई के माध्यम से पूरे बिजनेस वर्कफ्लों को ऑटोमेट किया जा सकता है। उनके एआई संचालित ईआरपी प्लेटफॉर्म ने दिखाया कि कैसे इन्वेंट्री, एचआर और ऑपरेशंस जैसे विभागों को केवल मानवीय निर्देशों के माध्यम से प्रबंधित किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसा इस तरह के दौरे से छात्रों में न केवल तकनीकी समझ बढ़ती है, बल्कि उनमें उद्यमशीलता की भावना भी जागृत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें