फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेला नाले पर एक दशक ने नहीं बना पुल

विज्ञापन
नाले से गुजरते लोग:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। पंचायत अपर मादा को जोड़ने वाले चेला नाले पर पुल बनाने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। करीब एक दशक पहले नाले पर बना पुल गिर गया था, जिसके बाद उसके स्थान नए पुल का निर्माण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

सरपंच नरेश्वर चंद, पूर्व चंद, शछपाल चंद, पंजाब सिंह, आदि ने बताया कि चेला नाले पर पुल की मांग काफी समय से उठाई जा रही है। नाले पर पुल न होने के कारण लोगों को नाले के बीच से गुजरना पड़ता है। बरसात में नाले को पार करना मुश्किल हो जाता है। नाले में पानी का बहाव बढ़ जाने के कारण नाला पार करना हादसे को न्योता देना जैसा है। कई बार लोग नाला पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं।
उन्होंने कहा कि चेला नाले पर पुल बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक समस्या जस की तस है। नाले में बाढ़ आने के कारण लोगों को चार घंटे का लंबा रास्ता पकड़कर मंजिल तक पहुंचना पड़ता है। जबकि, नाले पर पुल का निर्माण हो जाए तो अपर मादा व मादा अपर ए के अलावा दूसरे इलाके के भी करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

नाले से गुजरते लोग:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें