फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 1 में दो वर्षों से खराब पड़ा हैंडपंप

विज्ञापन
गंदगी के बीच दब रहा चिनैनी वार्ड न0 एक में खराब हैंड पंप:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के वार्ड 1 में दशकों से लगा हैंडपंप करीब दो साल से खराब है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वार्ड वासियों ने जल शक्ति विभाग से हैंडपंप ठीक कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनवर हुसैन, राज कुमार, रोहित, प्रदीप, आदि ने कहा कि हैंडपंप खराब होने से वहां कचरे का ढेर लगा हुआ है। साथ ही उस हैंडपंप का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। जिस स्थान पर हैंडपंप लगा है, वह मुख्य मार्ग है। हर रोज सैकड़ों वाहनों की आवाजाही और हजारों लोग वहां से गुजरते हैं। लेकिन, हैंडपंप खराब होने से राहगीरों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
उन्होंने कहा कि हैंडपंप करीब दो वर्षों से खराब है। बारिश न होने के चलते कई प्राकृतिक जल स्त्रोत भी सूख चुके हैं। ऐसी स्थिति में यह हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने समेत कई समस्याएं दूर कर सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि कस्बे के वार्ड 1 में लगे हैंड पंप की और ध्यान दिया जाए, और उसकी मरम्मत कर ठीक किया जाए। ताकि, लोग इसका लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें