फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुरक्षित बिरमा पुल के नीचे बस्ती बसाकर रहने लगे लोग

विज्ञापन
उधमपुर के बिरमा इलाके में क्षतिग्रस्त पुल के नीचे बनी झुग्गी झोपड़ियां - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बिरमा इलाके में बीआरओ की तरफ से घोषित असुरक्षित पुल के नीचे बस्ती बसने लगी है। कुछ लोगों ने पुल के नीचे ही झुग्गी झोपड़ी तैयार कर रहना शुरू कर दिया है। कमाल बात तो यह है कि अब तक इस ओर प्रशासन का ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले बारिश के दौरान बिरमा पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नाले में गिर गया था। बीआरओ ने जब पुल की जांच की तो पता चला कि 50 वर्ष से अधिक पुराने पुल में कई स्थानों पर दरारें पड़ चुकी हैं। इस पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं। बीआरओ ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी, और प्रशासन ने पुल पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया। महीनों से पुल का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
और अब कुछ लोगों ने पुल के नीचे ही बस्ती तैयार कर रहना शुरू कर दिया है। इनको किसी ने झोपड़ी तैयार करने से रोका भी नहीं। इससे अब हादसा होने की भी आशंका बढ़ने लगी है। अगर कभी पुल का कोई हिस्सा नीचे गिरता है तो बड़ा हादसा होने के आसार हैं। इसके साथ अगर तेज बारिश होने पर बिरमा नाले का जलस्तर बढ़ता है तो भी इन लोगों की जान को खतरा है।
विज्ञापन

-----
मौजूदा समय में असुरक्षित पुल के ऊपर से दो पहिया वाहन का चलना भी बहुत खतरनाक है। पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ियां तैयार करना तो बहुत बड़ी लापरवाही है। इनको हटाने के लिए प्रशासन को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए। क्योंकि, बीआरओ के लिए इनको हटाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

- एच मूर्ति, कमांडर, 35बीआरटीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें