उधमपुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती नगर परिषद की टीम
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के एमएच चौक इलाके में नाले की सफाई के दौरान जल शक्ति विभाग का पाइप क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। जानकारी विभाग को मिली तो मरम्मत का काम पूरा किया गया। नाला साफ करने के दौरान पुराने राजमार्ग पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
शहर के एमएच चौक इलाके में नाला कचरे से भरा पड़ा है। नाले के बंद होने पर कई बार पानी सड़क पर बहने लगता है। बुधवार को सफाई कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे और नाले की सफाई की। इस दौरान पानी की पाइपें और मोबाइल नेटवर्क की फाइबर भी क्षतिग्रस्त हो गई। जब इसकी जानकारी जल शक्ति विभाग को मिली तो तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
पाइप के क्षतिग्रस्त होने के बाद शिवनगर, आरएन पुरा, संबल व अन्य कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। वहीं, नाले से गंदगी निकालने के दौरान पुराने राजमार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। शहरवासियों को इसके कारण बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल शक्ति विभाग ने शाम के समय पाइप की मरम्मत कर दी थी।