फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर: धार रोड बंद कर प्रदर्शन करते हुए पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया व अन्य लोग। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर सोमवार को शहरवासियों ने सलाथिया चौक इलाके में धार रोड को बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की लापरवाही के कारण शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। सरकार की लापरवाही का नतीजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शहर के पांच वार्डों के पार्षदों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में शहरवासियों ने आदर्श कालोनी से रोष रैली निकाली, जोकि विभिन्न हिस्सों से होकर सलाथिया चौक पर पहुंची और धार रोड को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं प्रदर्शन के दौरान शहरवासियों ने बताया कि कई महीनों से पूरे जिले में पानी का संकट बना हुआ है और जलशक्ति विभाग लापरवाही की नींद में सोया हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर के कई हिस्सों में करीब तीन सप्ताह से लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिली है। लोग पीने के पानी के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन सप्ताह पहले शुरू की है, जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में तो कई महीनों से पानी का संकट बना हुआ है। इसके बारे में कई बार शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया, लेकिन उनको सिवाए आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। पिछले दिनों भी जलशक्ति विभाग के कार्यालय जाकर अधिकारियों से पानी की मांग की थी और अधिकारियों ने जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल चलने का बहाना बनाकर वापस लौटा दिया। वहीं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि जलशक्ति विभाग जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान निकालें नहीं तो आने वाले दिनों में जलशक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव होगा और इनके कार्यालय को ताला लगाकर बंद किया जाएगा। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की सरकार सिर्फ लोगों को जातिवाद धर्म के आधार पर बांट रही है। युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान होकर परेशानियों से जूझ रहा है। नशे की लत की तरफ आकर्षित हो रहे है। सरकारी विभागों में सैकड़ों की संख्या में पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार व जम्मू-कश्मीर प्रशासन सरकारी पदों को भरने की बजाए, युवाओं को रोजगार देने की बजाए सिर्फ अपनी मनमानी कर रही है। सरकार बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन संजीत शर्मा, पार्षद समनिक भसीन, पार्षद दर्शन कुमार, पार्षद सुनील प्रोच, पार्षद जगदीश कुमार, पार्षद आशा देवी, पार्षद आरती वर्मा, अमरनाथ मेहरा, राम सरूप, यशपाल पादा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें