फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लागू की जाए पुरानी पेंशन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर टीचर्स, मास्टर एसोसिएशन (जेकेटीएमए) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार को उधमपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को लागू कर हजारों कर्मचारियों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षक समुदाय से छात्रों की बेहतरी के लिए काम करने की अपील की। लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण छात्रों के सीखने की क्षमता और लिखावट में भारी गिरावट आई है। इसलिए, अब नए सत्र में शिक्षकों को नई चुनौती के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर डीपीसी का काम पूरा करने के लिए कहा।
उनके साथ मौजूद जिलाध्यक्ष अजय माथुर ने मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर से सभी मिड डे मील इंचार्ज को तीन वर्ष बाद बदलने और हर साल नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सेवा पुस्तकों को अपडेट करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन सभी प्राथमिक स्कूलों का विलय करने की सख्त जरूरत है, जिनमें 15 से कम विद्यार्थी हैं। ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को स्टाफ की कमी वाले स्कूलों में उनकी विषय-विशिष्ट आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाना चाहिए। इससे स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर होगी, और इसका विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें