पंजाबी गायक लखविंद्र बडाली से मिलते व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान व अन्य:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। श्रीमाता वैष्णो देवी पहुंचे पंजाबी गायक लखविंद्र बडाली से चिनैनी व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता रिंकू ने बुधवार को मुलाकात की। जिन्होंने चिनैनी आने का उन्हें न्योता भी दिया।
पंजाबी गायक लखविंद्र बडाली के कटड़ा आने की सूचना जैसे ही व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता को मिली तो वह अपनी टीम के साथ कटड़ा पहुंच गए, और पंजाबी गायक से मिलकर चिनैनी, पटनीटॉप, कुद, सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, बाबा बूढ़ा केदारनाथ, मंदिर दौशाला, बैणी संगम, छपड़ी काली माता मंदिर, लाटी, डूडू व अन्य क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। इन क्षेत्रों में आने का भी न्येता दिया। साथ ही चिनैनी के इन खूबसूरत क्षेत्रों में कुछ गाने शूट करने की भी मांग की। ताकि इन इलाकों की और प्रसिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले पंजाबी गायक द्वारा पटनीटॉप की वादियों में अपनी आवाज की छाप छोड़ी थी। वह इन इलाकों में आकर कुछ गाने शूट करें।
पंजाबी गायक लखविंद्र बडाली ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सुद्धमहादेव मंदिर भी आएंगे और इन इलाकों में गाने की शूटिंग भी करेंगे। इस दौरान अरविंद मन्हास, विक्रम शर्मा व अन्य मौजूद रहे।