चिनैनी। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व कांग्रेस के जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत ने चिनैनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उनका जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक ने डुडू, जखेड़, चप्पड़, लाटी, सीरा मोड़, पुंडल, मरोठी, सराड़, बप्प, मानतलाई, कोसार, सुद्धमहादेेव, गौरीकुंड, बश्ट व अन्य इलाकों का दौरा किया और बैठकें कीं। इसमें लोगों ने बुनियादी सुविधाओं के अलावा चिनैनी विधानसभा क्षेत्र का विस्तार कर बली नाले से डुडू तक बनाने की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि कई सड़कों पर तारकोल न बिछाए जाने से सफर हिचकोले खाते हुए पूरा होता है। ऐसे में चिनैनी क्षेत्र में कई ऐसी सड़के है जहां तारकोल डाले जाने की जरूरत है। ऐसे में वहां तारकोल बिछाया जाए। लोगों ने बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग भी पूर्व विधायक के समक्ष रखी साथ ही नरेगा की बकाया भुगतान जल्द दिए जाने की मांग उठाई गई।
पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द हल किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान देव राज, अब्दुल हमीद, सुनील कुमार, बिशन दास, राकेश कुमार, मोहिंद्र कुमार, ओंकार पुजारी व अन्य मौजूद रहे।