फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल से राहत देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को टैक्सी यूनियन की बैठक प्रधान नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें चालकों को आ रही परेशानियों पर मंथन किया। बताया कि कोरोना महामारी के चलते टैक्सी चालकों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने उपराज्यपाल से राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

एक बार फिर महामारी के चलते टैक्सी चालकों को परिवार का खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर से कोरोना के मामले बढ़ते ही स्थिति बिगड़ने लगी है। शर्मा ने कहा कि टैक्सी चालकों सहित कस्बे में कारोबार मां वैष्णो देवी की यात्रा और श्रद्धालुओं की आमद पर टिका है। लेकिन काम में कमी आने से टैक्सी चालक बेकार बैठे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से टैक्सी चालकों के हित के बारे में सोचने सहित राहत प्रदान करने की मांग की है। बैठक में टैक्सी यूनियन के चेयरमैन सुखदेव सिंह, उप प्रधान मुस्ताक, जनरल सचिव अजीत सिंह, कैशियर संजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें