फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज की मांग पर मजालता बंद

Tue, 27 Dec 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मजालता में डिग्री कालेज की मांग को लेकर मजालता और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने मजालता बंद रखा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर बट्टल चौक पर एकत्रित होकर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से मजालता में कालेज के निर्माण के लिए मजालता के लोग बार-बार जिला प्रशासन से मांग कर रहे थे। पर कालेज निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को मजालता बंद रखकर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर बट्टल चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते कई घंटों तक धार रोड पर यातायात बाधित रहा।

लोगाें ने चौक पर टायर जलाकर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में मजालता और आसपास के क्षेत्रों के पूर्व सरपंचों, छात्रों व अभिभावकों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजालता में कालेज खुलने से हजारों छात्रों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन


मजालता में कालेज नहीं होने के कारण छात्रों को इतनी दूर जम्मू, उधमपुर, सांबा आदि जगहों पर कालेजों की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। इससे छात्रों के समय और पैसों की बर्बादी होती है। लोगों के रोष को शांत करने के लिए डीसी नीरज कुमार व एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। डीसी ने आश्वासन दिया गया कि उनकी मांग पर गौर किया जाएगा। डीसी ने क्षेत्र के प्रतिनिधियों को मंगलवार को डीसी कार्यालय में आकर बात करने को कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें