गांव सत्यालता में देर रात को एक पशुशाला में अचानक आग लगने से पशुशाला में बंधे 14 पशुओं की झुलस कर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात को गांव सत्यालता में रत्न लाल के घर में एक पशुशाला में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग की लपटे दूर-दूर तक जा रही थी।
वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से पशुशाला में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग उठाई है।