कुद थाना क्षेत्र अंतर्गत डोगरा के पास एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी हालत में पड़ा हुआ मिला। जिसे चिनैनी अस्पताल में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान साकी मोहम्मद (55) निवासी माहौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात को डोगरा के निकट एक गाड़ी चालक ने एक अधेड़ व्यक्ति साकी मोहम्मद को जख्मी हालत में देखा।
उसने उसे उठाकर चिनैनी अस्पताल पहुंचाया। बाद में प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। साकी मोहम्मद घायल कैसे हुआ, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।