फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर पलटने से तीन घायल

Tue, 05 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे रिट्टी इलाके में टिप्पर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार बताया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार की देर रात को रिट्टी से उधमपुर की ओर आ रहा टिप्पर (जेके02एएफ-2987) सड़क के बीचोबीच पलट गया।

यह दुर्घटना रिट्टी से कुछ ही दूरी पर चालक के टिप्पर से नियंत्रण खोने के कारण हुई। दुर्घटना में टिप्पर में सवार तीन व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए।

घायलों में 40 वर्षीय बेली राम निवासी मांड, 20 वर्षीय भीखू निवासी बट्टलबालियां और 26 वर्षीय राजकुमार निवासी जम्मू शामिल हैं। घायलों में शामिल भीखू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें