फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार देर रात धारदार हथियार से एक युवक पर हमला किया गया। युवक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। युवक की पहचान अक्षय (25) पुत्र रतन लाल निवासी टन, कटड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन परिसर में बने रेलवे के गेस्टहाउस के पास एक युवक पर हमला हुआ है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रक्त रंजित युवक अक्षय को तत्काल इलाज के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आग्रह पर उसे इलाज के लिए श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल रवाना किया। फिर बेहतर इलाज के लिए जम्मू स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां युवक अक्षय ने इलाज के दौरान बीती देर रात दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी साहिल उर्फ मुन्ना निवासी सेरली, कटड़ा की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है। पता चला है कि आरोपी साहिल ने अक्षय को बीती रात कटड़ा रेलवे स्टेशन के समीप गेस्ट हाउस के पास बुलाया था। इसी बीच शायद उन दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी साहिल ने किरच निकालकर अक्षय पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें