फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला विकास परिषद का कार्यकाल पूरा होने पर हुआ समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला विकास परिषद के पांच वर्ष का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त होने पर विदाई समारोह हुआ। मिनी सचिवालय में जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्हें फूलों के हार पहना कर विदाई दी गई।
विज्ञापन


कार्यालय से बाहर आने पर कर्मचारियों ने चेयरमैन पर फूलों की वर्षा की। बाद में एक कार्यक्रम डाक बंगला में हुआ, जहां रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे और कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा के साथ ही कई डीडीसी, बीडीसी, सरपंच, पंच भी मौजूद रहे। चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने कार्यकाल का उल्लेख किया। गौरतलब है कि जेकेएएस अधिकारी सर्राफ सिंह ने सरकारी नौकरी छोड़ 2015 में रियासी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होकर भमाग से डीडीसी का चुनाव भारी मतों से जीता व जिला विकास परिषद के चेयरमैन नियुक्त हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें