किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एक प्रशासनिक बैठक हुई, जिसमें कैपेक्स बजट के तहत चल रही विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में संयुक्त निदेशक ने कैपेक्स बजट के तहत विभिन्न इंडेंटिंग और निष्पादन एजेंसियों द्वारा किए गए कार्यों और वित्तीय स्थिति के बारे में अवगत कराया। डीसी ने पिछली बैठक में निर्धारित समय सीमा को दोहराते हुए उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में प्राप्त लक्ष्य एवं विभिन्न कार्यों पर आवंटन की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उपमंडल दच्छन मढ़वा-वाढ़वन और पाडर में निविदा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया। वहीं, काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने के लिए कहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों के समय पर कार्यालय आने और उनपर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।