उधमपुर: बदलवा में कर्फ्यू में दी गई ढील के दृश्य..
- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। सांप्रदायिक तनाव के बाद भद्रवाह में अब हालात सामान्य हो चले हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हालात की समीक्षा कर प्रशासन ने कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी थी। वहीं, शनिवार को सुबह सात से शाम सात बजे तक कर्फ्यू हटा लिया गया।
कर्फ्यू हटाने की घोषणा के साथ अधिकारियों ने कहा कि कस्बे में शैक्षणिक संस्थान भी सोमवार से खुलने की संभावना है। इंटरनेट सेवाएं फिलहाल निलंबित रहेगी। वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी जब स्थिति की ताजा समीक्षा करेंगे, उसके बाद इसके बहाल होने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलिस ने वाहनों से चक्कर लगाकर लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
अब कस्बे में सामान्य गतिविधियां पूरी तरह बहाल हो गई हैं। दूध, राशन और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग खुलकर घरों से बाहर निकले। अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। गौरतलब है कि विवादित टिप्पणियों के मामले से उपजे सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भद्रवाह में 9 जून को कर्फ्यू लगाया गया था, और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई थी।
उधमपुर: बदलवा में कर्फ्यू में दी गई ढील के दृश्य..- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर: बदलवा में कर्फ्यू में दी गई ढील के दृश्य..- फोटो : UDHAMPUR