फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने नहीं निकलने दिए जूलूस, पुलिस करती रही मुनादी

विज्ञापन
किश्तवाड़ में कर्फ्यू के चलते सुनसान पडी कस्बे की सड़कें और बंद पडे बाजार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
डोडा/किश्तवाड़/भद्रवाह/रामबन। भद्रवाह में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में सुरक्षा बलों ने जुलूस नहीं निकलने दिए। इस बीच पाबंदियां लागू रहीं। पुलिस लगातार घरों से बाहर न निकलने की मुनादी करती रही। भद्रवाह में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ कुछ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई, लेकिन सुरक्षा बलों ने हिंसक विरोध करने वालों को खदेड़ दिया। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में धारा 144 की पाबंदियां लगाकर सामान्य आवाजाही को रोक दिया गया, जिससे लोगों को परेशानियां भी हुईं।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर हिंसक विरोध की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों को वीरवार आधी रात से ही तैनात कर दिया गया था। डोडा और किश्तवाड़ में अर्धसैनिक बलों की दो-दो बटालियन तैनात की गईं। डोडा में जुमे की नमाज के बाद किसी को भी प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई। किश्तवाड़ में शहर की मस्जिदों में नमाज नहीं हुई। धारा 144 की पाबंदियों के चलते लोगाें की आवाजाही पर रोक लगाई थी। इस दौरान बाहर घूमते दिखने वालों को सुरक्षा बलों ने घरों को खदेड़ दिया। पुलिस की ओर से लोगों को घरों के बाहर न आने की हिदायत दी जाती रही। डोडा में बाहरी जिलों से आने वाले सार्वजनिक परिवहन वाहनों को मुख्य कस्बे से तीन किलोमीटर बाहर ही रोक दिया गया। ऐसे में लोगाें को पैदल आना पड़ा।
---
भद्रवाह को देख मिलेगी ढील
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि किश्तवाड़ में पाबंदियों की ढील भद्रवाह की परिस्थितियों पर निर्भर करेंगी। प्रशासन लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। वहीं, डोडा के बाद मंडलायुक्त और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने किश्तवाड़ का दौरा कर जमीनी स्तर पर स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

---
जरूरी वस्तुओं के लिए भी परेशानी
सख्त पाबंदियों के बीच सामान्य आवाजाही और दुकानें खोलने पर रोक रही। इससे कई जगह जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी नहीं खुलीं। लोगों को दूध, दही और खाने-पीने का सामान लेने में परेशानी आई। इस बीच दवाई की दुकानें खुली रहीं। वहीं, इंटरनेट सेवा ठप रहने से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछेक दुकानें गली मोहल्लों के बीच खुलीं, लेकिन यहां भी लोगों को आसानी से सामान नहीं मिल पाया।
---
57 यात्री हज रवाना किए
किश्तवाड़। धारा 144 की सख्त पाबंदियों के बीच 20 महिलाओं समेत 57 यात्रियों को हज के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियाें की मौजूदगी में हज यात्री सिंथन मार्ग से श्रीनगर भेजे गए।

किश्तवाड़ में कर्फ्यू के चलते सुनसान पडी कस्बे की सड़कें और बंद पडे बाजार- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: भदरवा में कर्फ्यू के दौरान खड़े सुरक्षाकर्मी.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: भदरवा में कर्फ्यू के दौरान खड़े सुरक्षाकर्मी.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें