फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंदल माता की पवित्र छड़ी का उधमपुर में हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री माता वैष्णो के आधार शिविर कटड़ा से किश्तवाड़ के लिए रवाना हुई मिंदल माता की वार्षिक पवित्र छड़ी का उधमपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बट्टलबालियां इलाके में छड़ी के स्वागत में जागरण और भंडारे का भी आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कलाकारों की ओर से प्रस्तुत माता के भजनों का आनंद लिया। इससे पूरा वातावरण माता रानी के रंग में रंग कर भक्तिमय हो गया था। डीडीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के कारण दो वर्ष तक इस वार्षिक छड़ी यात्रा का आयोजन नहीं किया जा सका, जिसके कारण श्रद्धालु थोड़े मायूस थे।
उन्होंने कहा कि इस साल धूमधाम से निकाली गई इस पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की खुशी और जोश देखते ही बन रहा है। सभी झूमते और गाते हुए भाग ले रहे हैं। माता से प्रार्थना है कि इनकी यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो। वहीं, भंडारे के बाद पवित्र छड़ी को किश्तवाड़ के लिए रवाना किया गया। कटड़ा से शुरू हुई पवित्र छड़ी 12 जून को मिंदल माता के दरबार में पहुंचेगी। इसमें कटड़ा, जम्मू और उधमपुर के अलावा डोडा और किश्तवाड़ के श्रद्धालु भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें