फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर कुड डांस बनेगा आकर्षण का केंद्र

Fri, 12 Aug 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
एनसीसी शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज के मैदान में विद्यार्थियों के अलावा जवानों ने स्वतंत्रता दिवस की परेड की रिहर्सल में पसीना बहाया। छात्रों ने बैंड व फ्लैग मार्चपास्ट कर कदम से कदम मिलाए।
विज्ञापन

  रवार सुबह साढ़े आठ बजे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों  के साथ जवानों ने परेड की रिहर्सल की। इस बारे में सीईओ बिशन सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि रिहर्सल परेड में विभिन्न स्कूलों के 41 स्काउट एंड गाइड  के अलावा पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एनसीसी के स्काउट एंड गाइड भी भाग ले रहे हैं। इसके लिए खेल शिक्षक भी विशेष ध्यान दे रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस परेड में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियोें द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें डुडू क्षेत्र का कुड डांस आकर्षण का केंद्र रहेगा।  वहीं रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे रिहर्सल में तेजी से जुटे हैं। तेरह अगस्त को परेड की फाइनल रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें