फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हथौड़ा से हत्या

Wed, 20 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
जिले के गगवाल पनोट में किराये के मकान में रह रही एक विवाहिता की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई। महिला का पति फरार है। पुलिस उस पर शक कर रही है। शव को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है। देर रात तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुनीता देवी (22) अपने पति चूडूराम के साथ गगवाल पनोट में किराये के मकान में रहती थी। दोनों रामबन जिले के ही बातली गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि महिला का कमरा बुधवार की सुबह बंद था।

पुलिस के अनुसार मकान मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गया था। दोपहर को बाजार से लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर उसे खिड़की से सुनीता के कमरे में झांककर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इसके बाद उसे इसकी खबर पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पुलिस को कमरे से खून से सना हथौड़ा बरामद किया। विवाहिता की हत्या इसी हथौड़े से होने की बात सामने आ रही है। पुलिस महिला के पति पर हत्या की आशंका जता रही है। महिला का पति फरार है।

पुलिस को आशंका है कि वह पास के ही जंगल में कहीं छिपा होगा। फिलहाल, शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। देर रात का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने महिला के पति को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें