फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के गहरी खाई में गिरने से तीन की मौत

Mon, 30 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भमाग के गरडधार क्षेत्र में रविवार की सुबह एक टाटा मोबाइल वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल का इलाज जीएमसी में चल रहा है। बताया जाता है कि टाटा मोबाइल (जेके14ए-6077) पहाड़ी क्षेत्र की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वाहन का गियर बाक्स अटक जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे वह कई फीट गहरी खाई में लुढ़कता चला गया।
विज्ञापन


हादसा का पता लोगों को बाद में चला। जब तक बचाव कार्य शुरू किया गया, तब तक टाटा मोबाइल में सवार देवीगढ़ निवासी कुलदीप सिंह तथा बिल्लू की मौत हो चुकी थी। जबकि चालक कुलदीप सिंह निवासी टोट तथा अजय सिंह निवासी चरालाकोट गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को किसी दूसरे वाहन में डाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार देने के बाद वहां से दोनों को जम्मू रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान कुलदीप सिंह ने भी दम तोड़ दिया। अब केवल बिल्लू का इलाज जीएमसी में चल रहा है। रविवार की सुबह को हुई इस दुर्घटना के मामले में पुलिस ने केस को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से वाया ग्रा बरयोतरा से टोट की तरफ जाने वाला यह मार्ग यातायात विभाग द्वारा पूरा पास नहीं किया गया है। इसके बावजूद इस मार्ग पर वाहनों का चलना जारी है। यही नहीं कसबे के लारी अड्डा के पास से रोजाना कई टाटा सूमो भी सवारियों को लेकर आती-जाती रहती है। उसमें सवारियों को ठूस-ठूस कर भरा गया होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें