फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Mon, 30 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
जहरीली गैस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोतीगंज  थाना क्षेत्र के राजापुर परसौरा गांव में शनिवार देर रात मड़हे में सो रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर परसौरा गांव की रहने वाली फू लमती ने बताया कि उसका पति अशोक वर्मा (25) शनिवार की रात घर के बाहर मड़हे में सो रहा था, जबकि वह अपने बच्चों के साथ घर के अंदर सो रही थी।

फूलमती के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे बारिश के कारण उसकी नींद खुली तो वह पति को देखने मड़हे में गई। फूलमती ने बताया कि वहां अशोक का शव संदिग्ध हालात में बिस्तर पर पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। युवक के परिवारीजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताई है।

थानाध्यक्ष मोतीगंज अवधेशराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें