चिनैनी के निकट हाईवे पर तेलीबाड़ी के पास ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार तीन यात्री घायल हो गए। बताया गया है कि ट्रक चालक गाड़ी को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। घटना वीरवार की सुबह की है। जम्मू से पत्नीटाप की तरफ कार से जा रहे यात्री तेलीबाड़ी के पास पहुंचे, तो श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायलों को चिनैनी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि टक्कर के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायलों में मंजीत, राकेश शर्मा व सुरेश शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।