फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल के बच्चे ने मां का रेप होने से बचाया, लेकिन गंवाई जान

Sat, 20 Aug 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Youtube
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में 6 साल के बच्चे ने अपनी मां को रेप का शिकार होने से तो बचाया लेकिन उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। अफ्रीका के शहर नदर्न केप में रहने वाला कुतवानो अपनी मां के और भाई के साथ स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच एक शक्स ने उनपर हमला कर दिया और पैसों की मांग करने लगा।

हालात बिगड़ते देख कुतवानो ने मां को बचाने की कोशिश की और गुस्साए हमलावर ने बच्चे को टुटे हुई बोतल गोदकर मार दिया।  इंटिपेंडेट की खबर के अनुसार मां का कहना है, 'मैंने जब उस शख्स को पैसे देने से मना कर दिया तो उसने मुझे जमीन पर गिरा दिया। मैं यह महसूस कर सकती थी कि व मेरी स्कर्ट खींच रहा और वह मेरा रेप करना चाहता था।'

मां के ऊपर हमला होता देख कुतवानो ने उसका बचाव किया और शख्स पर हमला करने लगा। गुस्साए शख्स ने मां को छोड़ कुतवानो को हवा में उछाल दिया और फिर उसका गला दबा कर बोतल से पेट में वार किए। महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा इस सब से डर गया था लेकिन कुतवानो निडरता ने लड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें