फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग करते खाई में गिरा स्विस नागरिक

Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किश्तवाड़ जिले के धार्मिक क्षेत्र मचैल में शुक्रवार की सुबह को पैराग्लाइडिंग करते समय स्विट्जरलैंड का एक नागरिक पहाड़ी से टकराकर खाई में जा गिरा। गंभीर हालत में उसे पाडर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। कानूनी पेंच के कारण जम्मू शिफ्ट करने के लिए उसे शनिवार की देर शाम तक हेलीकाप्टर नहीं मिल सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले स्विट्जरलैंड से कुछ पर्यटकों का दल भारत भ्रमण पर आया। इनमें से पांच पैराग्लाइडिंग के शौकीन पर्यटक इंटरनेट से मचैल क्षेत्र की जानकारी हासिल कर ट्रैकिंग करते वहां पहुंचे। शुक्रवार की सुबह इन पांचों स्विस पैराग्लाइडरों प्रकृति की गोद में पहाड़ से छलांग लगाई।

इस दौरान बोडो जिमर का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से टकराकर खाई में गिर गया। उसके बाकी चार साथियों ने उसे कड़ी मशक्कत से खाई से निकाल कर स्थानीय लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से बोडो जिमर को पाडर के पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत रेफर करने की जरूरत है, लेकिन दूरदराज क्षेत्र होने के कारण उसे जम्मू रेफर करने के लिए चॉपर की जरूरत है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन से संपर्क किया। उसके बाद डीसी गुलाम नबी बलवान ने हेलीकाप्टर के लिए सेना से संपर्क साधा, लेकिन सेना ने पहले दूतावास से इजाजत मिलने की बात कही। शुक्रवार को दिन भर प्रशासन दूतावास से संपर्क करने में लगा रहा। नतीजतन घायल बोडो जिमर को जम्मू रेफर करना संभव नहीं
हो सका।


दूतावास से संपर्क किया गया है। वहां से परमिशन मिलते ही सेना की ओर से हेलीकाप्टर दिया जाएगा। उम्मीद है कि रविवार को जख्मी स्विस नागरिक को जम्मू या किसी अन्य बेहतर अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-गुलाम नबी बलवान, डीसी, किश्तवाड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें