बट्टल बालियां मार्ग से सीईओ कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित साईं स्पोर्ट्स की सरकारी इमारत को सीज कर दिया गया। तत्काल बंद पड़ी इस इमारत को कुछ लोग शराब पीने का अड्डा बना लिया था। शराबियों का अड्डा बनने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सपना कोतवाल ने पुलिस दल के साथ इमारत में छापेमारी की।
वहां से शराब की खाली बोतलें बरामद की गई। उसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए खाली पड़ी सरकारी इमारत को सीज कर दिया। बतातें चले कि कुछ वर्ष पहले साईं स्पोर्ट्स की इमारत को बंद कर दिया गया था।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने बनी इस इमारत के बंद होेने के बाद शाम के समय कुछ शरारती तत्व इमारत का प्रयोग मयखाने की तरह करने लगे। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जब इस बात की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो इस पर कार्रवाई की गई।