accident, jhansi hindi newsnews
- फोटो : demo
झांसी। करौंदी माता मंदिर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे एक ग्रामीण की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना में उसका दोस्त भी घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बबीना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खजराहा बुजुर्ग निवासी रामेश्वर (40) पुत्र बृगभान के रिश्तेदारों का एक कार्यक्रम रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डेली स्थित करौंदी माता मंदिर पर आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त खजराहा बुजुर्ग निवासी कैलाश पुत्र रज्जू के साथ मोटरसाइकिल से गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद दोनों दोस्त बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
बाईपास से होते हुए जब उनकी बाइक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर व नयागांव के बीच पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां आ गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में रामेश्वर की मौत हो गई, जबकि कैलाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।